ग्रेटर नोएडा- घर में पति-पत्नी 3 बच्चों की लाश मिलीं:पड़ोसी बोले- प्रॉपर्टी विवाद था

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Greater Noida – Bodies of a husband, wife, and their 3 children found at home

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : यूपी में ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में शनिवार को एक घर में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की लाश मिली। सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर पड़े थे। एक के मुंह से झाग निकल रहा था।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट बोला- बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:बाल यौन शोषण कंटेंट हटाने के लिए डेटाबेस बने

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

पुलिस घर पहुंची तो पिता बेटे से लिपटे हुए चारपाई पर मृत मिले। दूसरे बिस्तर पर मां छोटे बेटे और बेटी से लिपटी हुई थीं। मृतकों की पहचान महेश (37), पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), साक्षत (3) और बेटी मिष्टी (7) के रूप में हुई है।

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। वहीं, पड़ोसियों का आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर महेश का अपनी मां से अक्सर झगड़ा होता था।
मां कहती थी कि सब कुछ बेटी और दामाद के नाम कर देंगी। पड़ोसियों ने मां पर नूडल्स में जहर मिलाकर देने का भी आरोप लगाया। घटनास्थल जेवर एयरपोर्ट से 6 किमी और जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर है।

रात में खाना खाकर सो गए, सुबह उठे नहीं

मां चंदो ने बताया- महेश और बाकी लोगों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे नूडल्स खाए। फिर सभी सोने चले गए। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए मैंने नूडल्स नहीं खाए। महेश रोज सुबह जल्दी उठता था, शनिवार को काफी देर तक नहीं उठा तो शक हुआ।

महेश की भाभी नीरज ने बताया- मेरा आदमी खत्म हुआ, तो मुझे घर से भगा दिया। मेरी 14 साल की लड़की है। उसे भी साथ नहीं रखा। मैं उसे लेकर किराए के घर में रहती हूं। महेश ने कहा था कि भाभी, तू टाइम काट ले, कुछ दिनों की बात है।

देवर कहता था कि मेरा भाई चला गया। मैं हिस्सा नहीं मारूंगा। मैं हर चीज में हक दूंगा। हमेशा सास बेटियों के लिए लड़ती रहती है। मेरे देवर-देवरानी बहुत अच्छे थे। मेरी ननदों को सजा मिलनी चाहिए। हमें हमारा हक मिलना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट