टाटा से 11 जोड़ी ट्रेनें डेढ़ महीने तक रद्द

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा से 11 जोड़ी ट्रेनें डेढ़ महीने तक रद्द

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : चक्रधरपुर मंडल के राजखरसावां और सीनी स्टेशन के बीच लाइन कार्य के कारण रेलवे ने 11 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद्द किया है। वहीं डाउन ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को बदले मार्ग झारसुगुड़ा-संबलपुर होकर पुरी जाएगी।

यह भी पढे : Tonto रेंगड़ाहातु पंचायत सचिवालय का लोकार्पण, मंईया कक्ष और ज्ञान केंद्र की सुविधा

Sunrise Enclave

इसी तरह आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24 व 31 दिसंबर तथा 7 व 14 जनवरी को कांड्रा-सीनी होकर दुर्ग जाएगी और टाटानगर नहीं पहुंचेगी। इससे टाटानगर, चाईबासा, राउरकेला, बड़बिल और पुरुलिया मार्ग के यात्रियों को करीब डेढ़ महीने तक आवागमन में भारी परेशानी होगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, टाटानगर-चाकुलिया मेमू 23, 27 व 30 नवंबर, दिसंबर में 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 व 28 और जनवरी में 1, 4, 8, 11 व 15 तारीख को रद्द रहेगी।

टाटानगर-बड़बिल मेमू 24 व 28 नवंबर, दिसंबर में 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 व 29 और जनवरी में 2, 5, 9, 12 व 16 तारीख को रद्द रहेगी। टाटानगर-गुआ मेमू 24 व 27 नवंबर, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 व 15 को रद्द रहेगी। टाटानगर

राउरकेला मेमू 24 व 27 नवंबर, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 व 15 तारीख को रद्द रहेगी।

टाटानगर-चाईबासा मेमू 27 व 28 नवंबर, दिसंबर में 4, 5, 11, 12, 18, 19, 25 व 26 तथा जनवरी में 1, 2, 5, 8, 9, 15 व 16 को नहीं चलेगी। आदित्यपुर-गुआ मेमू 24 नवंबर, दिसंबर में 1, 8, 15, 22 व 29 तथा जनवरी में 5 व 12 को रद्द रहेगी। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी 24 व 27 नवंबर, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 व 15 तारीख को रद्द रहेगी। टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 24 व 27 नवंबर, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 तथा जनवरी में 1, 5, 8, 12 व 15 को रद्द रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---