सोशल संवाद/डेस्क : Gujarat राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए 11000 वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में भर्ती होगी जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर 15 अप्रैल यानी कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 है।
यह भी पढ़ें: झारखंड JET परीक्षा 26 अप्रैल को, एडमिट कार्ड 22 से डाउनलोड; JSSC में 10 ITI प्रशिक्षक चयनित
कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
टीईटी – 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 33 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100
सैलरी :
- पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए : 26 हजार रुपए प्रतिमाह
- 5 साल के बाद : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन
सिलेबस :
- चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी : लर्निंग थ्योरीज, चाइल्ड साइकोलॉजी, टीचिंग मैथड्स
- लैंग्वेज 1 (गुजराती) : ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, टीचिंग स्किल्स, लैंग्वेज डेवलपमेंट
- लैंग्वेज 2 (इंग्लिश) : बेसिक इंग्लिश, वोकेब्यूलरी, ग्रामर, कम्युनिकेशन स्किल्स
- मैथमेटिक्स : एरिदमेटिक, जियोमेट्री, मेजरमेंट, टीचिंग मैथोडोलॉजी
- एनवायरोमेंटल स्टडीज : साइंस एंड सोशल स्टडीज बेसिक्स, एनवायरोमेंट, डेली लाइफ कॉन्सेप्ट्स
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Vidyasahayak Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अगर नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक









