---Advertisement---

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में 1200 अतिथि होंगे शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में 1200 अतिथि होंगे शामिल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल समवा / जमशेदपुर : 26 फरवरी को लौहनगरी एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। कदमा में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस आयोजन के लिए प्रशासन और आयोजन समिति ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे ने पूरी टीम के साथ आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

यह भी पढे : हाईकोर्ट का राज्य सरकार को निर्देश महिला सुरक्षा के लिए कमेटी एक सप्ताह में अधिसूचित करें

प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए निर्देश जारी किए हैं। अतिथियों को कार्यक्रम शुरू होने से 2 घंटे पहले सीट ग्रहण करने को कहा गया है। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाई है। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दिखाने पर प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा। हालांकि, उन्हें घर से एक घंटे पहले निकलने की सलाह दी गई है।

आयोजन के खास बदलाव

मंच की गरिमाः मंच पर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन और समिति के 9 विशेष सदस्य मौजूद रहेंगे। कुल 1200 अतिथियों के बैठने की हाई-टेक व्यवस्था की गई है।

शहर का कायाकल्पः

राष्ट्रपति के रूट के फुटपाथ और डिवाइडर रंगे जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से 36 स्थानों पर स्लाइडिंग गेट और बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।

प्रशासन नहीं, समिति परोसेगी स्वादः

इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पिछली बार के विपरीत, राष्ट्रपति के दोपहर के भोजन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के बजाय आयोजन समिति को सौंपी गई है।

स्पेशल 8 भी रहेगी तैनात

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने स्पेशल-8 टीम का गठन किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version