स्टेशन मास्टर के 1265 मौके

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्टेशन मास्टर के 1265 मौके

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। ये भर्तियां देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में की जाएंगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर जाकर 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : शहरी निकायों में विकास को 21 करोड़ मंजूर

स्टेशन मास्टर,

कुल पद : 1265

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो।

वेतनमान : पे लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये।

आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • 500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) के लिए 250 रुपये।

जरूरी सूचना : आरआरबी और रेलवे जोन के अनुसार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
  • (rrb.indianrailways.gov.in/) पर जाएं। होमपेज पर Recruitment पर क्लिक करें। नए पेज पर उम्मीदवार रेलवे के जिस जोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस शहर के नाम
  • पर क्लिक करें।
  • अब उस जोन के आरआरबी की वेबसाइट खुल जाएगी। इस वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन खुलकर आ जाएंगी। इनमें से विज्ञापन संख्या 08/2026
  • Notification Detailed Centralised Employment Notification 08/2026 (Station
  • Master) 26-10-2026 के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच कर लें। अब पिछले पेज पर वापस आएं
  • Link to apply against CEN No. 08/2026 (Station Master) के सामने Action पर क्लिक करें। अब apply पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Sign in to your RRB account के नीचे Create an account पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version