गंजिया बराज के 14 गेट खुले, खरकई-स्वर्णरखा नदियां ऊफनाईं

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
14 gates of Ganjia Barrage opened

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : खरकई नदी का जलस्तर एक बार फिर जमशेदपुर वासियों को डराने लगा है। इसकी वजह सोमवार सुबह के बाद नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी थी। खरकाई खतरे के निशान से 2 मीटर ऊपर तक पहुंची। खरकई का खतरे का निशान 129 मीटर है, रात के 10 बजे 130.830 मीटर रहा।

यह भी पढ़े : झारखंड और बिहार के बीच 25 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म

खरकई की वजह से स्वर्णरखा का नदी भी खतरे के निशान के पास पहुंच गई। उसका वर्तमान जलस्तर 120.82 मीटर है। स्वर्णरेखा का खतरे का निशान 121.50 मीटर है। वहीं, गंजिया बराज के 14 गेट को पूरा खोल दिया गया है। इधर, जिला प्रशासन लोगों को सतर्क कर रहा है कि नदी किनारे रहने वाले लोग जलस्तर पर नजर रखें।

देर रात तक होती रही बारिश, 4 सितंबर तक बरसेंगे बादल

जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 4 सितंबर तक अच्छी बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को 17.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लगातार बारिश के बावजूद चांडिल डैम का जलस्तर 179.30 मीटर पर स्थिर है। सोमवार को डैम के सभी 13 फाटक खुले रहे। डैम से 738 क्यूमेक और सलुइस गेट से कुल 752 क्यूमेक पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। इधर, चांडिल की बामनी नदी भी उफान पर है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version