Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में तमिलनाडु से सुरक्षित लौटे पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
14 workers from West Singhbhum returned safely from Tamil Nadu
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखण्ड : झारखंड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन एवं श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों की आज सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की गई है। सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां जिला प्रशासन की टीम पहले से उनकी अगवानी एवं आवश्यक सहायता के लिए मौजूद रही। स्टेशन पर श्रमिकों का स्वागत करते हुए उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली गई तथा उनके सुरक्षित गृह प्रस्थान के लिए समुचित व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़े : अब पश्चिमी सिंहभूम की महिलाओं को जिले में ही मिलेगी 3 साल तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षा देने वाली आधुनिक सुविधा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

जिला प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए। साथ ही प्रत्येक श्रमिक को आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट भी उपलब्ध कराया गया, ताकि घर पहुंचने के बाद उन्हें किसी प्रकार की तत्काल असुविधा का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक औद्योगिक इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद झारखंड सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा एवं सकुशल वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन ने समन्वित प्रयास करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और सभी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator