Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अब पश्चिमी सिंहभूम की महिलाओं को जिले में ही मिलेगी 3 साल तक अनचाहे गर्भ से सुरक्षा देने वाली आधुनिक सुविधा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Women in West Singhbhum will now have access—within the district itself
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा ने महिला स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जिले में पहली बार कॉन्ट्रासेप्टिव इम्प्लांट (Implanon NXT) का सफल प्रत्यारोपण किया है। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं के अनुरूप, यह अत्याधुनिक चिकित्सा प्रक्रिया डॉ. पौलीना मुंडू एवं उनकी समर्पित मेडिकल टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई। चिकित्सीय विशेषज्ञों के अनुसार यह एक अत्यंत आधुनिक, सुरक्षित एवं दीर्घकालिक गर्भनिरोधक विधि है।

यह भी पढ़े : अरका जैन यूनिवर्सिटी में में ई-गेमिंग का महाकुंभ, राष्ट्रीय बीजीएमआई में ‘एसीएस ई-स्पोर्ट्स’ बनी चैंपियन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस प्रक्रिया के अंतर्गत महिला की ऊपरी बांह की त्वचा के ठीक नीचे एक छोटा, लचीला और माचिस की तीली के आकार का इम्प्लांट स्थापित किया जाता है। यह इम्प्लांट निरंतर नियंत्रित मात्रा में हार्मोन रिलीज करता है, जो लगभग 3 वर्षों तक अनचाहे गर्भधारण से शत-प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। इस विधि की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आवश्यकता होने पर या परिवार विस्तार की इच्छा होने पर इसे किसी भी समय योग्य चिकित्सक द्वारा आसानी से निकाला जा सकता है, जिसके तुरंत बाद महिला पुनः स्वाभाविक रूप से गर्भधारण कर सकती है।

इस ऐतिहासिक शुरुआत पर डॉ. पौलीना मुंडू ने कहा “यह उन्नत सुविधा जिले की ग्रामीण व शहरी महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अत्यधिक प्रभावी परिवार नियोजन विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में यह माइनर प्रोसीजर पूरी तरह सुरक्षित, दर्दरहित और बेहद कम समय में संपन्न किया जाता है।”

इस आधुनिक चिकित्सा सेवा की शुरुआत से अब पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिलाओं को इस वैश्विक स्तर की उन्नत परिवार नियोजन सेवा का लाभ अपने ही गृह जिले में पूरी तरह निःशुल्क और सुलभ रूप से उपलब्ध होगा। इसके लिए अब स्थानीय नागरिकों को बड़े निजी अस्पतालों या अन्य महानगरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। सदर अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस सफल प्रत्यारोपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चिकित्सा टीम की सराहना की है। अस्पताल प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी क्षेत्रीय जनता को गुणात्मक, आधुनिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा निरंतर कटिबद्ध रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator