सोशल संवाद / रांची : कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर अधिकतम उम्र सीमा में संशोधन के बाद ऑनलाइन आवेदन का कार्यक्रम संशोधित किया गया है. रजिस्ट्रेशन करने तथा सूचना दर्ज करने के लिए 20 मई से लेकर 19 जून तक का समय निर्धारित किया गया है. इसके माध्यम से राज्य की जेलों में नियमित व बैकलॉग के तहत कुल 1733 कक्षपालों की नियुक्ति की जायेगी. इसमें 1634 पद पुरुष कक्षपाल तथा 64 पद महिला कक्षपाल के लिए रहेंगे. आवेदन करने के लिए 20 मई से जेएसएससी की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगा.
यह भी पढे : सीबीएसइ: अब स्कैन कॉपियां 23 मई तक हासिल कर सकेंगे
परीक्षा शुल्क भुगतान करने तथा फोटो व हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 21 जून की मध्य रात्रि तक लिया जा सकेगा. वहीं 22 जून से लेकर 24 जून की मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, इमेल आइडी एवं मोबाइल नंबर को छोड़ कर किसी भी अशुद्ध प्रविष्टि को संशोधित करने के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा.










