Vaibhav Sooryavanshi Captain: 15 साल की उम्र में वैभव को बिहार टीम की कप्तानी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Vaibhav Sooryavanshi Captain: 15 साल की उम्र में वैभव को बिहार टीम की कप्तानी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : क्रिकेट की दुनिया में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महज 15 साल की उम्र में उन्हें बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इसमें वैभव को कप्तानी और सूरज कश्यप को उपकप्तानी सौंपी गई है।

यह पहली बार होगा जब वैभव बिहार की सीनियर टीम की कमान संभालेंगे।

यह भी पढे : Virender Sehwag Son Aryaveer: बेटे आर्यवीर ने ठोके 70 रन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया

पहली बार सीनियर टीम की कप्तानी करेंगे वैभव

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने 6 नवंबर को बैठक कर टीम का चयन किया। खिलाड़ियों के ट्रायल और पिछले प्रदर्शन की समीक्षा के बाद 17 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया।

वैभव सूर्यवंशी को शुरुआती दो मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक वह टूर्नामेंट में केवल पहला मुकाबला खेल सकेंगे। इसके बाद इंडिया ए की ओर से इमर्जिंग एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए उन्हें दोहा रवाना होना है। उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान सूरज कश्यप टीम की कमान संभालेंगे।

14 नवंबर को सौराष्ट्र से होगा बिहार का पहला मुकाबला

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 14 नवंबर से होगी। बिहार की टीम अपना पहला मुकाबला इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 16 नवंबर को रेलवे के साथ मुकाबला निर्धारित है।

बिहार को ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु की टीमें भी शामिल हैं।

बिहार की 17 सदस्यीय टीम में कौन-कौन शामिल?

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से घोषित टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं:

  1. वैभव सूर्यवंशी (कप्तान)
  2. आलोक कुमार
  3. आयुष लोहारुका (विकेटकीपर)
  4. अल्तमश अशरफ
  5. परम कुमार सिंह
  6. अनमोल कुमार (विकेटकीपर)
  7. ऋत्विक राज
  8. सूरज कश्यप (उपकप्तान)
  9. मयंक कुमार
  10. राघवेंद्र प्रताप
  11. आशीष कुमार
  12. वासुदेव प्रताप सिंह
  13. मोहम्मद इजहार
  14. अमोद यादव
  15. प्रशांत सिंह
  16. नवाज खान
  17. हिमांशु सिंह

वहीं, मंगल महौर और शाकिब हुसैन की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

कम उम्र में बड़ी उपलब्धि

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कम उम्र में ही क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारतीय टीम में भी जगह बनाई। अब बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी मिलना उनके क्रिकेट करियर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है।

15 साल की उम्र में मिली इस जिम्मेदारी के साथ वैभव के सामने अपनी बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी का हुनर दिखाने का भी मौका होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version