Dr Abhishek Child Care

Tata Steel Colors में 18 प्रतिशत बोनस समझौता, कर्मचारियों को अधिकतम ₹95,771

By Riya Kumari

Published :

Follow
Tata Steel Colors में 18 प्रतिशत बोनस समझौता, कर्मचारियों को अधिकतम ₹95,771
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: Tata Steel कलर्स प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन और टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉयी यूनियन के बीच 22 सितंबर 2026 को वर्ष 2026 के बोनस को लेकर समझौता संपन्न हुआ। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुए समझौते में कर्मचारियों के लिए 18 प्रतिशत बोनस पर सहमति बनी।

यह भी पढे ; एलगेन किआ ने लॉन्च की ऑल-न्यू किआ सोरेन्टो

नए फॉर्मूले के तहत कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की राशि में अधिकतम ₹95,771, न्यूनतम ₹34,722 और औसत ₹66,752 तय किया गया है।

नए फॉर्मूले पर हुआ बोनस समझौता

बोनस का नया फॉर्मूला पिछले दो वर्षों से लंबित था। नए फॉर्मूले के अनुसार शुरुआत में 16 प्रतिशत के आधार पर करीब ₹60 लाख की बोनस राशि बन रही थी। यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने प्रबंधन से बोनस राशि बढ़ाने का विशेष अनुरोध किया।

यूनियन के अनुरोध पर प्रबंधन ने बोनस को 16 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति दी। इसके बाद कुल बोनस राशि बढ़कर करीब ₹64 लाख हो गई।

क्षमता, सुरक्षा और गुणवत्ता पर चर्चा

बोनस समझौते के दौरान प्लांट की क्षमता बढ़ाने, सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने तथा उत्पाद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को लेकर भी चर्चा हुई।

प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक प्रवीण वी. थम्पी, सीएचआरओ अनिशा प्रमाणिक, प्लांट हेड इंद्रनील बिस्वास, वीपी सेल्स एंड मार्केटिंग प्रखर अग्रवाल, एचआर डीजीएम राजेश त्रिपाठी और एचआर डिप्टी हेड मनीष कुमार मौजूद रहे।

वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खान, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष हुसैनुल ओला कादरी, उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रवि उपाध्याय, संयुक्त सचिव आदित्य राज और सृष्टिधर महतो, संगठन सचिव प्रवीण राय, प्रियंका कुमारी, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार साहू और कृष्णा यादव उपस्थित रहे।

यूनियन पदाधिकारियों के प्रयास की सराहना

यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने बोनस समझौते के लिए महामंत्री संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष हुसैनुल ओला कादरी के प्रयासों की सराहना की।

वहीं, प्रबंध निदेशक प्रवीण वी. थम्पी ने कर्मचारियों से Safety & Productivity पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कंपनी के विकास में सभी कर्मचारियों का सहयोग जरूरी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version