नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; दोनों पायलट घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
नेपाल में एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत; दोनों पायलट घायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 की सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के पास बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हुआ। फेरेचे (Pheriche) के हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में 47 वर्षीय भारतीय पर्यटक वसंत कुमार बलरामारामाडु की मौत हो गई।

यह भी पढे : ठेकेदारों की परेशानी पर मंत्री दीपक बिरुआ से मिले कोल्हान कॉन्ट्रैक्टर्स संघ, रॉयल्टी कटौती और बिटुमेन की कीमतों का मुद्दा उठाया

फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टरों में हुई टक्कर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। दोनों हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर (Fishtail Air) और एयर डायनेस्टी (Air Dynasty) के थे। पुलिस के अनुसार, भारतीय पर्यटक वसंत कुमार फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे।

एक यात्री और दोनों पायलट घायल

हादसे में न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के 49 वर्षीय यात्री शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए। उन्हें एयरलिफ्ट कर काठमांडू के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों हेलीकॉप्टरों के नेपाली पायलट रवींद्र प्रजापति और प्रज्वल केसी भी घायल हुए हैं। उन्हें भी इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया।

एवरेस्ट बेस कैंप के रास्ते में है फेरेचे

फेरेचे नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के खुम्बु पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड-4 में स्थित है। यह इलाका माउंट एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version