---Advertisement---

एनटीटीएफ के 18 छात्रों का श्नाइडर इलेक्ट्रिक कंपनी में चयन2.80 लाख के पैकेज पर लॉक

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया।

गुजरात स्थित कंपनी श्नाइडर द्वारा एनटीटीएफ के 18 छात्रों को 02.80 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देकर अपनी जगह इस कंपनी में बनाई। सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के है| जिसमे डिप्लोमा इन टूल एंड डाई इंजीनियरिंग से शिवाशीष,गौरव कुमार,आदित्य कुमार मिश्रा,फैजान खान,आकाश राज,अनीश कुमार,नीतीश कुमार,राहुल कुमार सिंह,दिलीप कुमार,अनुराग कुमार साह,लोकनाथ महतो,हरमीत सिंह,अमन कुमार,रोहित गोराई,हर्ष यादव,एस संदीप सिंह,मोहम्मद फवाज अख्तर,आशुतोष कुमार है।

सभी छात्रों को श्नाइडर ने 02.80 लाख की पैकेज पर गुजरात स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उप प्राचार्य रमेश राय,के साथ पंकज कु गुप्ता, दीपक सरकार  हरीश कुमार हरेश शर्मिष्ठा मंजर दीपक ओझा  प्रीति राजीव साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version