समाचार

20वां स्वर्णरेखा महोत्सवः दोमुहानी और पांडेय घाट पर किया गया नदी पूजन, विधायक सरयू राय ने जरुरतमंदों को भेंट की साड़ियां

सोशल संवाद / जमशेदपुर : स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन आयोजित इस महोत्सव में सोनारी स्थित दोमुहानी और पांडेयघाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मौजूद थे। पंडित विनोद पांडेय ने नदी पूजन, पुष्प अर्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी की आरती उतारी। नदी पूजन के बाद लड्डू एवम तिलकुट का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। इस मौके पर विधायक सरयू राय ने अपने हाथों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी भेंट की।

यह भी पढ़े : सी पी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज संपन्न, डिमना में चली मस्ती की पाठशाला

इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के दोनों ट्रस्टीःआशुतोष राय और अशोक गोयल के साथ-साथ मनोज सिंह (सीबीएमडी), सुररंजन राय, ललन द्विवेदी, अशोक सिंह, कविता परमार, मंजू सिंह, नीरु सिंह, सीमा, प्रतिमा देवी, रीता सिंह, सीमा सिंह, लक्ष्मी सरकार, सुनीता सिंह, बावी दास, किरण देवी,विजय लक्ष्मी, पूनम कुमारी, सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, निखार सबलोक, नीरज सिंह, रविशंकर सिंह, सुनील सिंह, गोल्डन पांडे, अभीजीत चन्द्रा, विजय कुमार,रेणु शर्मा, महावीर साहू, हरिहर सिंह, माताशंकर शुक्ला, विनोद तिवारी, चन्दरबली सिंह आदि शामिल रहे।

खरकई-स्वर्णरेखा संरक्षण समिति ने की नदी पूजा, शामिल हुए सरयू राय

जमशेदपुर मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खरकई-स्वर्णरेखा संरक्षण समिति एवं सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर एण्ड एजुकेशनल एकेडमी के तत्वावधान में मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे बेली बोधनवाला घाट, बिष्टुपुर में खरकई नदी का पूजन एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय जी उपस्थित थे। संस्था के सदस्यों में मुख्य रूप से संजीव कुमार, सुजीत साहू, आनंद ओझा, सौरभ कुमार, निमांशु कुमार, राजू शाह, संजय सिंह, राकेशदीप, समीराज प्रसाद, अभिषेक दास, अमन कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

विधायक सरयू राय की चार घंटे तक चले औचक निरीक्षण का असर, मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु

सोशल संवाद /जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 16 मार्च की रात…

14 hours ago
  • ऑफबीट

जाने चुकंदर खाने के फायदे

सोशल संवाद / डेस्क : चुकंदर एक स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है जो कई पोषक तत्वों से…

14 hours ago
  • ऑफबीट

आइए जाने सरसों तेल के अनोखे फायदे

सोशल संवाद / डेस्क : अक्सर हम देखते आते या रहे है जब भी हम…

15 hours ago
  • विश्व समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत आने के लिए आमंत्रित किया

सोशल संवाद / डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स…

15 hours ago
  • विश्व समाचार

अंतरिक्ष यान के पृथ्वी पर पुनः प्रवेश के दौरान सुनीता विलियम्स को क्या अनुभव होगा?

सोशल संवाद / डेस्क : सुनीता विलियम्स 9 महीने के अंतरिक्ष प्रवास के बाद पृथ्वी…

15 hours ago
  • फिल्मी संवाद

60 की उम्र में भी है बदलाव के बादशाह अमीर खान

सोशल संवाद/ डेस्क : अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने मीडिया से…

15 hours ago
AddThis Website Tools