Advertisement 2

सी पी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज संपन्न, डिमना में चली मस्ती की पाठशाला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सी पी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज संपन्न
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सी पी समिति विद्यालय परिवार का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह डिमना में संपन्न हुआ। वार्षिक वनभोज में शिक्षक, विद्यालय कर्मचारी, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, कार्यकारणी के सभी सदस्य, आम सदस्य और परिवारजनों ने हिस्सा लिया। लजीज व्यंजन के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और विजेताओं को पुरुस्कृत भी किया गया। वनभोज में मुख्यरूप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और संरक्षक खेमलाल चौधरी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : सरयू राय ने किया जाहिरा स्थल के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास

उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि वनभोज सह परिवारिक मिलन समारोह एक दूसरे के संबंध को मधुर बनाता है ।इस आयोजन से रिश्ते मजबूत होते है। वनभोज सिर्फ लजीज वंजन का लुत्फ उठाने के लिए नही होता है दिनभर साथ रह कर आपसी और सामाजिक एक जुटता पर चर्चा करने से कई समस्याओं से निजात मिलने का मार्ग प्रशस्त करता है और कई दरवाजे भी खोलता है जो सामाजिक विकास में सहायक होता है।

महिलाओं के लिए चेयर रेस, महिला पुरुष के लिए इन आउट, बैलेंस दा बॉल,आर्टिकल राइटिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, हाऊजी, क्विज, नए नए खेलो का आयोजन कर प्रतियोगिता के विजताओ को खेमलाल चौधरी के द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

वनभोज में मुख्यरूप से दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, परमानंद कौशल, रामनरेश साहू, राम प्रकाश साहू, जगदेव साहू, मोहन कुमार, रेमन कुमार, बिरेंद्र साहू, संतोष कुमार, त्रिवेणी कुमार, अजय साहू, मदन साहू, जय कुमार, उत्तम चौधरी, आकाश साहू, दिनेश कुमार सोनू, मोहन साहू, अमित कुमार सिंह, अर्चना सिंह, कौशिक दत्ता, त्रिलोचन कौर, हीरा दास, रेखा कुमारी, अनुसुइया, ऋचा मिश्रा, अन्नपूर्णा प्रधान, बेदू बाई, अरुणा साहू, मनप्रीत कौर, सारा मसीह, कृतिका सिंह, रीता शर्मा, दीक्षा साहू, मुस्कान कुमारी, अंजली शर्मा, सरस्वती साहू, मंजू साहू, मंजू ठाकुर, खालेश्वर साहू, रूपचंद देवांगन, हेमंत साहू, कामता देवांगन आदि सैकड़ों की संख्या में विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version