Advertisement 1
Advertisement 2

24 घंटे 3 चोरियां 2 गिरफ्तार, शानदार रिकवरी; सीसीटीवी से लैस होंगे प्रमुख चौक-चौराहे -डॉ.बिमल कुमार

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सरायकेला-खरसावां:वर्ष के अंतिम सप्ताह में जिले में एक साथ तीन जगहों पर चोरी हुई और पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया आखिर हो भी क्यों न जब थाना प्रभारी ही अचानक किसी काम से छुट्टी पर चले गए हों. घटना 26 दिसंबर की है जब पुलिस मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरायकेला थाना के पास ही अलग-अलग तीन जगहों पर कुछ ही घंटे के अंतराल पर लगातार चोरियां होने लगी.एक ही दिन में कुछ ही घंटे के अंतराल में पुलिस को खबर मिली की अनंत ज्वैलर्स,एक मंदिर और एक होटल का एल्बेस्टर तोड़कर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया है.

घटना की जानकारी जैसे ही एसपी डॉ बिमल कुमार को हुई तो उन्होंने सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर श्रीनिवास के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें 4 एस.आई,3 हवलदार और 4 सिपाही को भी शामिल किया गया.इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए मात्र 24 घंटे में ही दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया.

घटना के महज 24 घंटे में हुई इस शानदार रिकवरी से डॉ बिमल एक बार फिर से चर्चा में आ गए.जिले के लोग आश्चर्यचकित रह गए कि थाना प्रभारी की अनुपस्थिति के बावजूद स्पेशल टीम ने तुरंत ही तीनों घटनाओं का उद्भेदन करते हुए चोरी के सभी सामानों को जप्त भी कर लिया.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ बिमल कुमार ने कहा कि दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक शातिर चोर है और उसके विरुद्ध सरायकेला थाने में इसी वर्ष लगातार तीन मामले दर्ज किए गएं हैं.उन्होने कहा कि पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है और सभी को सम्मानित भी किया जाएगा.

जिले की सुरक्षा को लेकर लगातार कुछ न कुछ नया करने की सोच रखने वाले डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नये वर्ष में मेरा सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान के मालिकों से अनुरोध होगा कि आप अपने दुकानों,फैक्ट्री और गोदामों में सीसीटीवी जरूर लगाएं ताकि किसी भी घटना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके.उन्होने कहा कि अब सीसीटीवी बहुत आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है साथ ही यह एंड्रॉयड मोबाईल से भी कनेक्ट हो जाता है ताकि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान की निगरानी कर सके.

डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नये साल में सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर व्यापारियों के साथ जिले के विभिन्न थानों में एक बैठक भी बुलाई जाएगी.उन्होने कहा कि विभिन्न कंपनियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी फुटेज भी लगाए जाएंगे ताकि किसी भी घटना और दुर्घटना के बाद पुलिस को शीघ्र कार्रवाई में मदद मिलती रहेगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator