---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कोल्हान विवि स्नातक दाखिले को अब तक 25 हजार आवेदन, चयन सूची कल

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोल्हान विवि स्नातक दाखिले को अब तक 25 हजार आवेदन, चयन सूची कल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ सोमवार को डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें नए सत्र 2026-30 के स्नातक नामांकन, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (एफवाईयूजीपी) सत्र 2022-26 के विद्यार्थियों के एग्जिट ऑप्शन तथा सेमेस्टर-7 में नामांकन से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई। डॉ. यादव ने बताया कि 5 जुलाई तक स्नातक नामांकन के लिए 25,390 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रथम चयन सूची 8 जुलाई को जारी की जाएगी।

यह भी पढे : महिला विवि में पीजी वोकेशनल कोर्सेज में एडमिशन शुरू, 20 जुलाई तक करें आवेदन

बैठक में कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे विद्यार्थियों के हित में पारदर्शी, समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। डॉ. यादव ने प्राचार्यों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, निर्धारित समय सीमा तथा चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

बैठक में सेमेस्टर-7 में नामांकन की पात्रता, एग्जिट ऑप्शन, बैकलॉग संबंधी प्रावधान तथा चांसलर पोर्टल पर भुगतान से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने प्राचार्यों की शंकाओं का समाधान किया। बैठक में सदस्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार सिंह और सदस्य डॉ. ए.के. रवानी भी उपस्थित रहे। अंत में सभी प्राचार्यों से विश्वविद्यालय की अद्यतन सूचनाएं विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाने और किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय से समन्वय बनाए रखने की अपील की गई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version