Advertisement 2

एनएच पर खड़े 72 वाहनों से वसूले ₹3.90 लाख जुर्माना

By Riya Kumari

Published :

Follow
एनएच पर खड़े 72 वाहनों से वसूले ₹3.90 लाख जुर्माना
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिले में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर एनएच पर सड़क किनारे अवैध और अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान नो-पार्किंग जोन में खड़े कुल 72 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 3.90 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया.

यह भी पढे : चक्रधरपुर में CRPF 60 बटालियन ने चलाया स्वच्छता अभियान, रक्तदान के लिए किया जागरूक

डिमना चौक से बड़ाबांकी तक चला सघन अभियान

यह सघन जांच अभियान एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में चलाया गया. टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक, मोटर यान निरीक्षक (एमवीआइ), जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. अधिकारियों के दल ने एनएच पर डिमना चौक से लेकर बड़ाबांकी तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी एवं अन्य वाहनों की गहन जांच की और मौके पर ही चालान काटा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version