---Advertisement---

चक्रधरपुर में 3 दिवसीय जनजातीय कला उत्सव, देशभर की लोक संस्कृति का होगा संगम

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : लट्टू उरांव कल्याण समिति द्वारा चक्रधरपुर में आयोजित तीन दिवसीय जनजातीय कला उत्सव की तैयारी हेतु आज सरायकेला सर्किट हाउस में गुरु तपन कुमार पटनायक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में 17 से 19 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन की रूप रेखा तैयार की गई।

ये भी पढे : भक्ति से विमर्श तक: ‘अपने अपने राम – राम कथा’ ने दिल्ली विधानसभा में छोड़ी गहरी अध्यात्मक छाप

17 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय लोक एवं बॉलीवुड कलाकारों के कार्यक्रम के साथ होगा। इस कार्यक्रम में राज्य के वे कलाकार भाग लेंगे जिन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए एक बेहतर मंच की आवश्यकता है। उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

18 अक्टूबर को चक्रधरपुर विधानसभा के 16 छऊ नृत्य दलों को आमंत्रित कर उनके मध्य छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन नृत्य दलों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सहायता राशि के साथ-साथ उनके कार्यक्रम थीम के अनुसार छऊ के ड्रेस एवं अन्य सामग्री प्रदान किए जाएंगे। नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम तीन स्थान पर रहने वाली टीमों को नगद राशि एवं और पुरस्कारों से सम्मानित करने की योजना बनाई गई।

19 अक्टूबर को राज्य एवं अंतर राज्य स्तरीय की कई प्रख्यात नृत्य दल को आमंत्रित किया जाएगा जिनमें असाम का बिहू और बोडा, राजस्थान का कालबेलिया, रास और मयूर, ओडिशा का संबलपुरी, घुड़का और मयुरभंज छऊ के साथ साथ मानभूम, सरायकेला और खरसावां छऊ का प्रदर्शन होगा।

इस अवसर पर उपस्थित चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि लट्टू उरांव कल्याण समिति अपनी स्थापना के 11 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर इस क्षण को यादगार बनाना चाहती है। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए राज्य के प्रसिद्ध कलाकारों एवं गुरुओं की भी राय ली जा रही है। इस कड़ी में सरायकेला एवं खरसावां के नृत्य विशरदों से चर्चा की गई। अगली कड़ी में 13 अप्रैल को चक्रधरपुर में विभिन्न कलाओं के कलाकारों एवं नृत्य विशारद के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। सरायकेला परिषद में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से गुरु तपन कुमार पटनायक, मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन शिवचरण साहू, बसंत कुमार गणतायत, मुकेश घोड़ेई सहित अन्य लोग शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---