Dr Abhishek Child Care

कुड़मी आंदोलन की वजह से रेलवे की 316 ट्रेनें रद्द… पढ़े पूरी खबर

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /  डेस्क : पश्चिम बंगाल में से शुरू हुआ कुड़मी आंदोलन शनिवार को भी जारी है।पटरियों पर बैठे कुड़मी समाज के प्रदर्शनकारियों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे(दपूरे)को अब तक 316 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होन से दक्षिण पूर्व रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

अकेले खड़गपुर मंडल को 25 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। इस दौरान हजारों यात्री अपने गंतव्य स्टेशनों पर जा नहीं पा रहे हैं। लोग स्टेशनो पर फसे है। शुक्रवार को दपूरे की 71 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था  जबकि 8 अप्रैल(शनिवार) को 72 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इनमें लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ लोकल ट्रेनें भी हैं। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा

कुडमी  समाज के चक्का जाम के दूसरे दिन गुरुवार को दपूरे की 88 मेल  एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया था। दपूरे के अधिकारियों का कहना है कि लिंक ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर फंसे होने के कारण हावड़ा, खड़गपुर और सांतरागाछी स्टेशनों तक पहुंच नहीं पा रही हैं। स्थिति काफी चिंताजनक है। खड़गपुर मंडल की ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version