भाजपा नेता निर्भय सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा नेता निर्भय सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में साकची मंडल पूर्वी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। काशीडीह कम्यूनिटी सेंटर के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह ने की।

यह भी पढे : Delhi Mental Health Policy: स्कूलों में बच्चों की मानसिक सेहत पर रहेगा फोकस, 19 नवंबर को लॉन्च

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता पवन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संगठन के प्रति समर्पण को किया याद

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के संगठन के प्रति समर्पण, कुशल संगठन क्षमता और सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि निर्भय सिंह कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा स्नेह और मार्गदर्शन का भाव रखते थे।

उनका असमय निधन भाजपा परिवार और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका व्यक्तित्व, विचार और योगदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में मंडल महामंत्री अंकित मोदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, हेमंत साहू, निर्मल दीक्षित, मनोज वाजपेयी, रॉकी सिंह, शैलेश गुप्ता, उमेश साहू, सुदीप्तो नंदी, रविंदर सिंह रिंकू, राजेश त्रिपाठी, जोगिंदर सिंह, संदीप गुप्ता, मनीष शर्मा, ओपी सिंह, बाबू वीरेंद्र सिंह, मनोज अग्रवाल, ममता पुष्टी, गजेंद्र साहू, साहित्य कुमार, शंकर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, कृष्णा शर्मा, संजय पासवान, सोनू पासवान, सुनील दास, सुबोध ठाकुर, सूरज जायसवाल, राहुल बंसल, सतबीर कांत, रिंकू तिवारी और देवाशीष झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अंकित मोदी ने किया, जबकि समापन हेमंत साहू ने किया।

अंत में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version