नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में महसूस हुए झटके

By Riya Kumari

Published :

Follow
नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में महसूस हुए झटके

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : नेपाल के कोशी प्रदेश में मंगलवार, 24 नवंबर की सुबह आए भूकंप से झारखंड की राजधानी रांची समेत कई इलाकों में धरती कांप उठी। सुबह करीब 7:02 बजे आए भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। अचानक कंपन होने से कई लोग घबरा गए। कुछ जगहों पर लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढे : इंडियन बैंक में अप्रेंटिस की भर्तियां

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और कुछ शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है, जबकि भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की। NCS के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था और इसकी गहराई करीब 20 किलोमीटर थी।

रांची समेत कई जिलों में महसूस हुए झटके

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रांची के अलावा हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका और धनबाद सहित झारखंड के कई हिस्सों में कंपन महसूस किया गया। बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों से भी झटके महसूस होने की खबरें आईं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version