टाटानगर स्टेशन में यात्री सुरक्षा को लगेंगे 50 और कैमरे

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटानगर स्टेशन में यात्री सुरक्षा को लगेंगे 50 और कैमरे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की – संख्या बढ़ाई जाएगी। स्टेशन पर अभी 137 से अधिक कैमरे सक्रिय हैं, लेकिन स्टेशन परिसर, रेलवे यार्ड और अन्य स्थानों पर करीब 50 नए कैमरे -लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।

यह भी पढे : रेलवे ने 100 मिलियन टन ढुलाई लक्ष्य हासिल किया

इससे स्टेशन के दोनों गेट और आसपास के क्षेत्र की निगरानी की जा सकेगी। इसके लिए आरपीएफ ऐसे स्थानों को चिह्नित कर रहा है, जहां अभी कैमरों का एंगल सही नहीं है। प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर भी कैमरे लगाए जा सकते हैं। हालांकि, स्टेशन के बर्मामाइंस गेट और रेलवे यार्ड में पहले से सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन आरपीएफ दोनों जगह कैमरों की संख्या बढ़ाने वाला है। जानकारों के अनुसार, आरपीएफ की ओर से प्लेटफॉर्म, पोर्टिको, टिकट केंद्र के आसपास, वेटिंग हॉल, फुट

ओवरब्रिज और अन्य ऐसे स्थानों पर नए कैमरे लगाए जाएंगे, जहां यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। यार्ड की लाइनों की निगरानी के लिए 16 सीसीटीवी लगाए जाने की उम्मीद है।

कैमरे की फुटेज से पकड़े गए हैं चोर व अन्य बदमाश

प्लेटफॉर्म और टिकट केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की सुविधा होने से आरपीएफ और जीआरपी ने कई बार यात्रियों की संपत्ति चोरी करने के आरोपियों को फुटेज के आधार पर पकड़ा है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने के बाद स्टेशन से बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी को सुरक्षा टीम ने टेल्को से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसे अदालत से सजा भी सुनाई गई।: ाई गई। आरपीएफ का कैमरा नेटवर्क सुरक्षा और अपराध की निगरानी के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में भी इस्तेमाल होता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version