रेलवे ने 100 मिलियन टन ढुलाई लक्ष्य हासिल किया

By Riya Kumari

Published :

Follow
रेलवे ने 100 मिलियन टन ढुलाई लक्ष्य हासिल किया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में माल ढुलाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। रेलवे ने 20 सितंबर को 100 मिलियन टन माल लदान का आंकड़ा पार कर लिया। यह उपलब्धि पिछले वर्ष की तुलना में नौ दिन पहले हासिल हुई है। पिछले वर्ष 100 मिलियन टन का आंकड़ा 29 सितंबर को पूरा हुआ था।

यह भी पढे : घोड़ाबांधा से गोविंदपुर तक के पार्कों का होगा सौंदर्याकरण

इस वर्ष अब तक 100 मिलियन टन के मुकाबले 5.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 22 सितंबर तक दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुल 101.33 मिलियन टन माल लदान किया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 96.05 मिलियन टन माल लदान हुआ था। इस तरह माल ढुलाई में 5.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सितंबर में कोयले की लदान में 21.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version