---Advertisement---

सरकारी नौकरी: हरियाणा में कॉन्‍स्‍टेबल की 5,500 भर्तियां, ग्रुप C के 3112 पद खाली

By Aditi Pandey

Published :

Follow
5,500 Constable vacancies in Haryana

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 है। इस भर्ती के तहत 4,500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। इनके साथ ही जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां, BSSC इंटर लेवल भर्ती की तारीख बढ़ी

कुल पदों की संख्या – 5,500

पद का नामपद
पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)4,500
महिला कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी)600
पुरुष कॉन्स्टेबल (जीआरपी)400
कुल पद5,500

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी
  • 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय होना चाहिए

आयु सीमा

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी

शारीरिक योग्यता

हाइट

कैटेगरीहाइट
पुरुष170 सेमी
महिला158 सेमी
आरक्षित वर्ग2 सेमी छूट

छाती (पुरुष)

  • न्यूनतम: 83 सेमी
वर्गदूरीसमय
पुरुष2.5 किमी12 मिनट
महिला1 किमी6 मिनट
एक्स-सर्विसमैन1 किमी5 मिनट

आरक्षित वर्ग के सर्टिफिकेट नियम

  • BCA/BCB/EWS सर्टिफिकेट: 1 अप्रैल 2025 के बाद का होना चाहिए
  • DSC/OSC सर्टिफिकेट: 13 नवंबर 2024 के बाद
  • पूर्व सैनिक आश्रित: 12 जनवरी 2025 या उसके बाद जारी

सैलरी

  • ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह

चयन प्रक्रिया

  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

परीक्षा पैटर्न

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 94.5
  • भाषा: हिंदी और अंग्रेज़ी

विषय:

  • हरियाणा जनरल नॉलेज
  • जनरल स्टडीज
  • जनरल साइंस
  • करंट अफेयर्स
  • एग्रीकल्चर
  • एप्टीट्यूड
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • पशुपालन

क्वालिफाइंग मार्क्स

  • जनरल: 50%
  • SC / ST / PwBD / अन्य आरक्षित: 40%

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • वेबसाइट खोलें – hssc.gov.in
  • “Live Advertisement” पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन फॉर्म भरें
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंट निकाल लें
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version