एमजीएम के 20 समेत राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 56 प्राध्यापकों की होगी नियुक्ति

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद : स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 56 प्राध्यापकों की नियुक्ति की जायेगी. इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा झारखंड के निदेशक द्वारा आवेदन मांगा गया है. एमजीएम अस्पताल के विभिन्न विभागों में प्राध्यापकों के 20 पद खाली हैं. इन सभी प्राध्यापकों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होगी. तीन अगस्त को रांची में इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जायेगा. मालूम हो कि चयनित प्राध्यापकों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमशेदपुर, शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल धनबाद, फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दुमका, मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पलामू, शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हजारीबाग के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जायेगा.

यह भी पढे : https://socialsamvad.com/helmet-awareness-campaign-in-chaibasa-free/

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

11,985 जांच में मिले 69 नये मलेरिया संक्रमित

जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 हजार 985 लोगों की जांच की गयी, इसमें 69 नये मलेरिया संक्रमित मिले. इनमें 45 पीएफ (ब्रेन मलेरिया), 23 पीवी (सामान्य मलेरिया) और एक मिक्स मलेरिया का मरीज शामिल है. वहीं, पोटका में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 48 स्वास्थ्य शिविर लगाये, जिसमें 3526 लोगों की जांच की गयी. इनमें केवल 25 लोग संक्रमित पाये गये. सभी मरीजों का इलाज तुरंत शुरू कर दिया गया है. सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि कुछ समय पहले तक जिले में प्रतिदिन 250 से अधिक मलेरिया मरीज मिल रहे थे.

अब लगातार जांच, समय पर इलाज और जागरुकता अभियान के कारण संक्रमितों की संख्या में कम आयी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार आने पर लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायें. सिविल सर्जन ने बताया कि पोटका में गांव-गांव विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. स्वास्थ्यकर्मी भी ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई रखने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट