पंजाब में चौथे विधायक ने AAP छोड़ी:अकाली दल में शामिल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Fourth MLA in Punjab quits AAP

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रूपनगर जिले के चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दामन थामा है।
SAD प्रमुख सुखबीर बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले यह चौथे विधायक हैं। आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने पर वह नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़े : परिसीमन बिल पर बोले राहुल गांधी- हिंदुस्तान के लोकतंत्र को खत्म करने का नंबर है 850

Sunrise Enclave

AAP ने आगामी 2027 के चुनाव के लिए चमकौर साहिब से जसबीर गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। जसबीर को टिकट मिलने के बाद ही चरणजीत सिंह ने ऐलान कर दिया था कि वह इस बार इलेक्शन जरूर लड़ेंगे।
इसके बाद चर्चा थी कि पहले पार्टी छोड़ चुके 3 विधायकों की तरह चरणजीत सिंह भी भाजपा जॉइन कर सकते हैं। हालांकि, BJP और SAD के गठबंधन के बाद उन्होंने SAD को चुना है। चरणजीत सिंह ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था।

पार्टी छोड़ने के बाद चरणजीत सिंह ने ये 6 बातें कहीं

  • मेरे निजी प्रयासों से करोड़ों के काम हुए: अकाली दल जॉइन करने के बाद डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि उनके व्यक्तिगत प्रयासों से कई काम हलके में हुए हैं। इनमें 56 करोड़ रुपए का नहरी प्रोजेक्ट और चमकौर साहिब के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट शामिल है।
  • AAP की चन्नी के साथ सांठगांठ: AAP से टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा- आम आदमी पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी के साथ सांठगांठ की है और उनके साथ एडजस्टमेंट की गई है। उन्हें पता है कि मैं पहले भी चन्नी को हरा चुका हूं। इसलिए, उनके मुकाबले कमजोर नेता को टिकट दिया गया।
  • पार्टी से तंग आ गए विधायक: विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि वे पार्टी से तंग आ गए हों। उन्होंने कहा कि वह खुद भी पार्टी से तंग आ चुके थे।
  • यहां सम्मान नहीं मिलता: चरणजीत सिंह ने कहा- AAP एक ऐसी पार्टी है जिसका पूरा नियंत्रण दिल्ली के हाथ में है। खैर, यह अपने आप में कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, क्योंकि भाजपा और कांग्रेस समेत सभी पार्टियां दिल्ली से ही चलती हैं, लेकिन इस पार्टी में कोई सम्मान नहीं है।
  • मुझे CM ने 2 मिनट का टाइम भी नहीं दिया: उन्होंने कहा- पिछले एक साल से मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के कामों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री से महज दो मिनट का समय मांग रहा हूं। मुझे वह मौका भी नहीं दिया गया। यह महसूस करने के बाद कि यहां कोई सम्मान नहीं है, मैंने पार्टी छोड़ने और अपनी क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का फैसला किया।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---