Advertisement 2

पूर्वी सिंहभूम के 58 सदस्य प्रांतीय कार्यसमिति में शामिल, समाज को मिली नई दिशा

By Riya Kumari

Published :

Follow
58 members of East Singhbhum
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का 9वां अधिवेशन “नई उमंग”, धनबाद के राज विलास रिसॉर्ट, गोविंदपुर में अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह अधिवेशन न केवल मारवाड़ी समाज के संगठनात्मक एकजुटता का उदाहरण बना, बल्कि विचार, संवाद, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के स्तर पर भी एक नई ऊर्जा प्रदान करने वाला आयोजन सिद्ध हुआ। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में एक शानदार एवं भव्य अधिवेशन आयोजन हुआ। इस अधिवेशन में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री ने नए प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े : पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान में मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया, जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने पर जोर

इस ऐतिहासिक अधिवेशन में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इस बार के अधिवेशन में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले से लगभग 80 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2025-27 की प्रांतीय कार्यसमिति में पूर्वी सिंहभूम से 58 सदस्यों को दायित्व देकर उन्हें गौरवान्वित किया गया। यह जिले के लिए सम्मान की बात है और पूरे संगठन के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

पूर्वी सिंहभूम से नामित 58 सम्मानित सदस्यगण इस प्रकार हैं:

1) परामर्शदात्री समिति

  • रामकृष्ण चौधरी
  • मुरलीधर केडिया
  • मुकेश मित्तल
  • संतोष खैतान
  • छित्तरमल धूत
  • अशोक मोदी
  • संतोष अग्रवाल (साकची)
  • संजय पलसानिया
  • दिनेश अग्रवाल (मुन्ना)

2) संरक्षक

  • निर्मल काबरा (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष)

3) संगठन महामंत्री

  • सुरेश सोंथालिया

4) प्रांतीय उपाध्यक्ष

  • नंद किशोर अग्रवाल

5) संयुक्त महामंत्री

  • बिमल अग्रवाल (गम्हरिया)
  • भोला चौधरी

6) कार्यसमिति सदस्य

  • सुरेश आगीवाल (बिस्टुपुर)
  • नरेश खंडेलवाल
  • आलोक चौधरी
  • विजय आनंद मूनका
  • प्रकाश जोशी
  • किशोर गोलेछा
  • विजय खेमका
  • सुशील अग्रवाल (जादूगोड़ा)

7) विशेष एवं स्थाई आमंत्रित सदस्य

  • इंदर अग्रवाल
  • राजकुमार अग्रवाल (चंदुका)
  • अरुण बाकरेवाल
  • दीपक भालोटिया
  • उमेश कांवटिया
  • बोधुराम शर्मा (सेवड़ा)
  • अशोक गोयल
  • सुरेश देबुका
  • प्रमोद सरायवाला
  • बिश्वनाथ शर्मा
  • अनिल रिंगसिया
  • बिमल रिंगसिया
  • मुकेश मित्तल (जुगसलाई)
  • संजय अग्रवाल (घाटशिला)
  • आनंद गोयल (घाटशिला)
  • चतुर्भुज अग्रवाल (जादूगोड़ा)
  • गणेश रुंगटा (चाकुलिया)

8) प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क विभागीय मंत्री

  • अंकुश जवानपुरिया
  • वीरेंद्र कुमार मूनका

9) सदस्यता विभागीय मंत्री

  • अंकित मोदी

10) जनसहयोग विभागीय मंत्री

  • महेश छापोलिया
  • आनंद चौधरी

11) महिला प्रकोष्ठ विभागीय मंत्री

  • अनिता अग्रवाल (गम्हरिया)
  • ज्योति अग्रवाल (साकची)
  • रानी अग्रवाल (भालूबासा)

12) तकनीकी एवं वेबसाइट विभागीय मंत्री

  • अनिल अग्रवाल (गैलेक्सी)

13) गृह पत्रिका विभागीय मंत्री

  • नरेश अग्रवाल (सोनारी)

14) संगठन एवं संस्कृति विभागीय मंत्री

  • हरि मित्तल
  • नवीन अग्रवाल (भालूबासा)

15) कानूनी सलाह विभागीय मंत्री

  • धर्म चंद्र पोद्दार
  • श्रवण देबुका

16) राजनीतिक विभागीय मंत्री

  • सुरेश शर्मा (भालूबासा)

17) शिक्षा विभागीय मंत्री

  • दीपक अग्रवाल (गोलमुरी)

18) साहित्य एवं शोध विभागीय मंत्री

  • नीलम पेड़ीवाल (शिक्षिका)

19) गौ सेवा विभागीय मंत्री

  • महेश गोयल (महासचिव, टाटानगर गौशाला)

20) प्रशासनिक समन्वय विभागीय मंत्री

  • सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना)

अधिवेशन में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने खुले सत्र में प्रस्ताव पेश किया कि मारवाड़ी समाज में दिन में विवाह की परंपरा को पुनर्जीवित करने हेतु समाज के लोगों को जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाए। इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा होने के पश्चात आम सभा द्वारा सर्वसम्मिति से पास किया गया। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले की ओर से नए अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को राजस्थानी पगड़ी पहनाकर, जिला द्वारा बनाये हुए 107 नए सदस्यों का सदस्यता शुल्क का चेक भी सौंपा गया।

“नई उमंग” अधिवेशन की यह सफलता और पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों की प्रभावी भागीदारी पूरे झारखंड के मारवाड़ी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा की बात है।  पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई एवं संगठन को समर्पित कार्य हेतु शुभकामनाएं!

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version