मोदी कैबिनेट में 63 मंत्री ले सकते हैं शपथ, शिवराज, सिंधिया-मेघवाल का कद बढ़ा,एनसीपी के अजीत पवार नाराज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मोदी कैबिनेट में 63 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली : नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा, लेकिन इससे पहले ही संभावित मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो गई है। कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

यह भी पढ़े : मोदी कैबिनेट 3 में आज झारखंड से अन्नपूर्णा समेत पूर्व सीएम, मंत्री लेंगे शपथ, जानिए और कौन है रेस में

Sunrise Enclave

मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

मोदी के घर पहुंचे नेताओं में अमित शाह, राजनाथ, निर्मला और जयशंकर के साथ शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी भी पहुंचे। वहीं, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल भी नजर आए। वही मोदी सरकार में मंत्री पद को लेकर अजित पवार नाराज हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हमने अजित पवार को राज्यमंत्री पद का ऑफर दिया था, वे केंद्रीय मंत्री पद चाह रहे हैं। उन्हें सिर्फ राज्य मंत्री का पद मंजूर नहीं था। 

मोदी की चाय पार्टी में एमपी के 5 सांसद दिखे ​​​​​​​

मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश के पांच नेता शामिल हो सकते हैं। रविवार को पीएम आवास पर हुई चाय पार्टी में विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान, गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, धार से सांसद सावित्री ठाकुर, टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार और बैतूल सांसद दुर्गादास उइके शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास से ये नेता मध्यप्रदेश भवन लौट आए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---