सोशल संवाद / चक्रधरपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत चक्रधरपुर में मतदाता सूची के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, चक्रधरपुर ने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ बूथ संख्या 122 के अंतर्गत छह घरों का Home-to-Roll Verification किया।
यह भी पढे : दिवाली से पहले घर की सफाई कैसे करें? पंखे, अलमारी और किचन की डीप क्लीनिंग के आसान टिप्स
यह सत्यापन पूर्व संचालित प्राथमिक विद्यालय, टिकरचांपी से संबंधित बूथ क्षेत्र में किया गया। जांच के दौरान घरों में रहने वाले सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अद्यतन पाए गए।
पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
सत्यापन के दौरान आम नागरिकों से अपील की गई कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र-6 (Form-6) भर सकते हैं।
इसके लिए घोषणा-पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।











