---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

जमशेदपुर में 63 वर्षीय महिला लापता, बिरसानगर थाना में गुमशुदगी दर्ज

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
63-year-old woman goes missing in Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र से एक 63 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला की गुमशुदगी को लेकर बिरसानगर थाना में आवेदन देकर शीघ्र खोजबीन की मांग की है।

यह भी पढ़े : मोदी सरकार पर सामाजिक चिंतक सुधीर कुमार पप्पू का हमला, बोले- देश-विदेश में बढ़ रही आलोचना

आवेदन के अनुसार, लापता महिला की पहचान 63 वर्षीय सनता देवी, पति मेघु कर्मकार, निवासी बिरसानगर जोन नंबर 1/बी, लुपुंगडीह स्कूल के निकट, पोस्ट-लुहाबासा, थाना-बिरसानगर, जिला-पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 7 बजे सनता देवी घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

लापता महिला के पुत्र तुलसी कर्मकार ने बिरसानगर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी दर्ज करने और जल्द से जल्द खोजबीन शुरू करने की मांग की है। आवेदन में परिवार ने महिला की सुरक्षा और कुशलता को लेकर गहरी चिंता जताई है।

परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को सनता देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत बिरसानगर थाना या दिए गए मोबाइल नंबर 9006138233 एवं 9470390203 पर संपर्क करें। फिलहाल बिरसानगर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version