---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

7 वर्षीय आदित्य राज का राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयन, चक्रधरपुर में खुशी की लहर

By Riya Kumari

Published :

Follow
7 वर्षीय आदित्य राज का राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयन, चक्रधरपुर में खुशी की लहर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर (झारखंड): सेरसा चेस अकादमी के होनहार 7 वर्षीय खिलाड़ी आदित्य राज ने झारखंड राज्य शतरंज संघ द्वारा आयोजित 25वीं राज्य शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2026 के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

यह भी पढे : छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक : सोनाराम बोदरा

आदित्य राज अब आगामी 30 जून से नागपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन की खबर से चक्रधरपुर में खुशी और गर्व का माहौल है।

स्थानीय खेल पदाधिकारी राजीव रंजन रक्षित सहित कई गणमान्य लोगों ने आदित्य को उनकी इस सफलता पर बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

चक्रधरपुर लौटने पर उनके आवास (तंबाकू पट्टी) में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उराँव और उपाध्यक्ष विजय साव ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर आदित्य के माता-पिता विजय साव और निक्की साव समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और उम्मीद जताई कि आदित्य राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version