Dr Abhishek Child Care

आबकारी सिपाही के 722 पद रिक्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
आबकारी सिपाही के 722 पद रिक्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। सभी तरह के आरक्षण का लाभउत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 है।

यह भी पढे : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 155 पैरामेडिकल ट्रेनी की दरकार

योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता हो।

  • प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का वैध स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

अधिमानी अर्हता : प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा की हो। या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।

वेतनमान: 25,500 से 81,100 रुपये।

आवेदन शुल्क

  • सभी वर्गों के अभ्यर्थी के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क 25 रुपये देय होगा। भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड/यूपीआई से ऑनलाइन होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।
  • अधिकतम आयु में यूपी के आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट (upsssc.gov.in//default.aspx) पर जाएं।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator