---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

स्पीच थेरेपिस्ट समेत 754 भर्तियां

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्पीच थेरेपिस्ट समेत 754 भर्तियां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : एडसिल (इंडिया) लिमिटेड ने 754 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इसकी वेबसाइट पर जाकर 04 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : सीबीएसइ ने माना-‘ऑनमार्क’ पोर्टल में थी खामी, हुआ सुधार

ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, पद : 125

योग्यता : ऑक्यूपेशनल थेरेपी में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री हो। संबंधित राज्य के नियमों के अनुसार वैध पंजीकरण/लाइसेंस हो। देखभाल के प्रति दयालु और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण हो। अच्छा संचार कौशल और आपसी व्यवहार अच्छा हो।

मनोविज्ञानी, पद : 125

योग्यता : मनोविज्ञान में एमए/एमएससी की डिग्री हो। क्लीनिकल, काउंसलिंग या डेवलपमेंटल मनोविज्ञानी को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

स्पीच थेरेपिस्ट, पद : 125

योग्यता : स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी या ऑडियोलॉजी एवं स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजी में स्नातक/स्नातकोत्तर की डिग्री हो। भारतीय पुनर्वास परिषद में वैध पंजीकरण हो।

क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, पद : 125

योग्यता : क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। आरसीआई में वैध पंजीकरण जरूरी है।

स्पेशल एजुकेटर (सेकेंडरी लेवल), पद : 125

योग्यता : स्नातक के साथ बीएड (स्पेशल एजुकेशन) या बीएड (जनरल) के साथ ऑटिज्म/इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी में डिप्लोमा किया हो। स्पेशल एजुकेशन में एपी टीईटी पेपर-2बी/सीटेट पास होना अनिवार्य।

वेतनमान (उपरोक्त पांच पद) : 30,000 रुपये देय होगा। स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी लेवल), पद : 125

योग्यता : 12वीं पास हो। साथ ही स्पेशल एजुकेशन में ऑटिज्म/इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी में दो वर्षीय डिप्लोमा किया हो। स्पेशल एजुकेशन में एपी टीईटी पेपर-2बी/सीटेट पास होना अनिवार्य।

वेतनमान : 25,000 रुपये देय होगा।

पीएमयू कंसल्टेंट, पद : 04

योग्यता : क्लीनिकल साइकोलॉजी/साइकोलॉजी / स्पेशल एजुकेशन में पीएचडी या एमफिल की डिग्री हो। दिव्यांगजन पुनर्वास में पीएचडी धारकों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान : 55,000 रुपये देय होगा। आयु सीमा: सभी पदों के लिए अधिकतम 45 वर्ष से कम हो।

आवेदन शुल्क : निशुल्क ।

बेबसाइट : edcilindia.co.in

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version