---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सीबीएसइ ने माना-‘ऑनमार्क’ पोर्टल में थी खामी, हुआ सुधार

By Riya Kumari

Published :

Follow
सीबीएसइ ने माना-'ऑनमार्क' पोर्टल में थी खामी, हुआ सुधार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि उसके सेवा प्रदाता के ‘ऑनमार्क’ पोर्टल में सुरक्षा संबंधी गंभीर खामियां थीं. बोर्ड ने रविवार को आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सामने आई इन तकनीकी कमियों को अब पूरी तरह ठीक कर लिया गया है. सीबीएसइ के अनुसार, मूल्यांकन प्रणाली के इस पोर्टल की गहन निगरानी की जा रही है.

यह भी पढे : UPSC CSE Prelims 2026: पहली बार फाइनल रिजल्ट से पहले जारी हुई Answer Key, उम्मीदवारों को बड़ा फायदा

सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले कुछ दिनों में सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ आइआइटी के साइबर सुरक्षा पेशेवरों की एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ टीम को तैनात किया गया है. यह टीम पूरे सिस्टम को और अधिक दुरुस्त और सुरक्षित सर्वर पर स्थानांतरित करने के लिए काम कर रही है. बोर्ड ने आश्वस्त किया है कि मुख्य कमियों को नियंत्रित कर लिया गया है और अन्य संभावित तकनीकी समस्याओं को दूर करने के प्रयास लगातार जारी हैं.

एथिकल हैकर्स ने उजागर की थीं कमियां

सीबीएसइ के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में सुरक्षा की बड़ी चूक को एथिकल हैकर्स और छात्रों ने सोशल मीडिया पर उजागर किया था. उन्होंने दावा किया था कि एडमिन पोर्टल का पासवर्ड बेहद कमजोर था और क्लाउड स्टोरेज खुला होने के कारण लाखों छात्रों के रिकॉर्ड और कॉपियां आसानी से एक्सेस की जा सकती थीं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version