Dr Abhishek Child Care

भारत रत्न जननायक राजीव गांधी का 79वा जयंती समारोह: धर्मेंद्र सोनकर

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के निर्देशानुसार जुगसलाई बिस्टुपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत सिंह के नेतृत्व जुगसलाई स्टेशन रोड,पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा सिंह राजपूत के सिद्धघोड़ा स्थित पार्टी कार्यालय, जिला सचिव रईस रिजवी छबन साहेब के द्वारा बिस्टुपुर,जिला सचिव अजितेश उज्जैन के द्वारा बारीडीह एवं ओबीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी के द्वारा साकची कार्यालय में भारत रत्न जननायक राजीव गांधी जी का 79 वा जयंती समारोह को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के रूप में  मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, राकेश साहू एवम अविनाश सिंह उपस्थित रहे। विभिन्न स्थानों के कार्यक्रमों में सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दीपक जलाकर उन्हें याद किया ।

धर्मेंद्र सोनकर ने संबोधन में कहा की कहा राजीव गांधी को ‘आधुनिक भारत का शिल्पकार’ कहा जाता है। दरअसल राजीव गांधी ने देश में तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दिया। इसके तहत इन्होंने कंप्यूटर के व्यापक प्रयोग पर जोर डाला। भारत में कंप्यूटर प्रणाली को स्थापित करने के लिए इन्हें कई प्रकार के विरोधों और आरोपों को भी झेलना पड़ा। 20 अगस्त के दिन को सद्भावना दिवस के रूप में हर साल भारत में मनाया जाता है। इसे समरसता दिवस और राजीव गाँधी अक्षय ऊर्जा दिवस के तौर पर भी जाना जाता है। ये दिवस खासतौर पर भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की याद में मनाए जाते हैं।

विभिन्न स्थानों के कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र सोनकर, अभिजित सिंह,राजा सिंह,सुरेंद्र शर्मा,रइस रिज़वी साहेब,अजितेश् उज्जैन,शशि भूषण,इंदु भूषण यादव, दीपक गुप्ता,विनेश सिंह,अंकित सिंह,सतीश कुमार,करण सिंह, पप्पू सिंह,संदीप सिंह,हरे कृष्णा लोहार,अमर माझी, गोविंद बगदल ,मनीष मार्डी गोलमुरी नंदलाल दास, देवराज,बाबू,राजू सरकार,सिल्वेस्टर एवम अन्य कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator