जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर पश्चिम में 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, सोनारी की 27 खराब लाइटें भी हुईं दुरुस्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 98 नई सोलर और स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। विधायक सरयू राय के निर्देश पर हुए इस कार्य में 87 सोलर लाइटें और 11 स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं। इसके अलावा सोनारी में लंबे समय से खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया है।

यह भी पढे : टाटा स्टील के झरिया डिवीजन को दो कोलियरियों के लिए मिली 5-स्टार रेटिंग, देश की चुनिंदा खदानों में बनाई जगह

जनसुविधा प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) नीरज सिंह ने बताया कि स्थानीय जरूरतों और लोगों की मांग के अनुसार अलग-अलग मोहल्लों और बस्तियों में लाइटें लगाई गई हैं। इससे रात के समय आवागमन और सुरक्षा के लिहाज से बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी।

इन इलाकों में लगाई गईं सोलर लाइटें

सोलर लाइटों का प्रतिष्ठापन खड़कई पुल के पास दो, कदमा ईसीसी फ्लैट के पास दो, जमुना पथ पर चार, अनिल सूर पथ ए रोड में तीन और कैलाशनगर छठघाट के पास चार स्थानों पर किया गया।

इसके अलावा न्यू ग्वालाबस्ती में 11, कपाली बस्ती में 10, कागलनगर न्यू बस्ती में सात और गांधी रोड से काली मंदिर रोड के बीच आठ सोलर लाइटें लगाई गईं।

मानगो के वार्ड नंबर एक में सात, शिवनगर, उलीडीह के संजय पथ और अविनाश नगर में कुल 10, वार्ड नंबर 33 में आठ, वार्ड नंबर 31 में दो तथा वार्ड नंबर 32 में नौ सोलर लाइटें लगाई गईं।

अम्बे पथ और मून सिटी रोड में भी स्ट्रीट लाइटें

सोलर लाइटों के साथ अम्बे पथ, वार्ड नंबर एक में चार और मून सिटी रोड में सात स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। इस तरह क्षेत्र में कुल 98 नई लाइटों का प्रतिष्ठापन किया गया है।

वहीं, सोनारी में खराब पड़ी 27 लाइटों की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू किया गया। मरम्मत का कार्य प्रदीप सिंह की देखरेख में पूरा हुआ।

प्रतिष्ठापन के दौरान मौजूद रहे स्थानीय लोग

लाइटों के प्रतिष्ठापन के दौरान रणजीत प्रसाद, राजकुमार सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, शंकर राय, कुंअर अतुल सिंह, उषा यादव, पप्पू सिंह, शेषनाथ पाठक, विकास साहनी, रविशंकर सिंह, प्रेम सक्सेना, रवि ठाकुर, अजय कुमार, टुनटुन सिंह, शशांक, गौरव नागी, विनोद सिंह (मानगो), लक्ष्मण ठाकुर, बलराम धीवर, विनोद सिंह (सोनारी), रौशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version