Mobile Recharge Price Hike: क्या फिर महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान? एयरटेल के सुनील भारती मित्तल ने बताई वजह

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Mobile Recharge Price Hike Airtel Recharge Price, Sunil Bharti Mittal

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो आने वाले समय में आपका खर्च और बढ़ सकता है। भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने भारत में मोबाइल सेवाओं की कीमतों को कम बताते हुए कहा है कि एक यूजर को हर महीने औसतन 350 रुपये मोबाइल सर्विस पर खर्च करने चाहिए। उनके इस बयान के बाद एक बार फिर टेलीकॉम टैरिफ बढ़ने की संभावना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़े : मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देगा ओएनजीसी

Sunrise Enclave

मोबाइल खर्च की तुलना पेप्सी और चिप्स से की

भारती एंटरप्राइजेज के 50 साल पूरे होने पर दिए गए एक इंटरव्यू में सुनील भारती मित्तल ने कहा कि लोग चिप्स, साबुन और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों पर आसानी से पैसे खर्च करते हैं, लेकिन मोबाइल सेवाओं के लिए ज्यादा भुगतान करने से बचते हैं।

उनका कहना है कि आज मोबाइल केवल कॉलिंग और इंटरनेट तक सीमित नहीं है। बैंकिंग, UPI पेमेंट, ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कई जरूरी काम मोबाइल इंटरनेट के जरिए हो रहे हैं। ऐसे में हर दिन 10 से 12 रुपये खर्च करके इन सुविधाओं का इस्तेमाल करना गलत नहीं है।

300 रुपये से बढ़कर 350 रुपये की मांग

सुनील भारती मित्तल पहले भी मोबाइल सेवाओं के लिए 300 रुपये औसत मासिक खर्च की बात कह चुके हैं। अब उनका कहना है कि यह आंकड़ा करीब 10 साल पुराना है। इस दौरान बिजली, ईंधन, कर्मचारियों की सैलरी और नेटवर्क संचालन की लागत बढ़ गई है। इसी वजह से उनका मानना है कि अब औसत मासिक खर्च 350 रुपये होना चाहिए।

भारत में मोबाइल टावरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत

मित्तल ने भारत और चीन के मोबाइल नेटवर्क की तुलना करते हुए कहा कि चीन में 10 लाख से ज्यादा मोबाइल टावर हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या करीब 3.5 लाख है। उनके मुताबिक, भारत में टावरों की संख्या बढ़ाने के साथ फाइबर नेटवर्क और समुद्र के नीचे बिछाई जाने वाली इंटरनेट केबल में भी निवेश की जरूरत है। उन्होंने 5G नेटवर्क और स्पेक्ट्रम खरीदने में टेलीकॉम कंपनियों के बड़े निवेश का भी जिक्र किया।

कब महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान?

फिलहाल सुनील भारती मित्तल ने मोबाइल रिचार्ज की कीमतें बढ़ाने की कोई तारीख नहीं बताई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि 350 रुपये के औसत मासिक खर्च का लक्ष्य कब तक हासिल होगा।

वहीं, एयरटेल का सितंबर तिमाही में ARPU यानी प्रति यूजर औसत कमाई 271 रुपये रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 256 रुपये थी। 350 रुपये के स्तर तक पहुंचने के लिए इसमें करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी की जरूरत होगी।

इससे पहले जून 2024 में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में 10 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी की थी। हालांकि, फिलहाल अगली बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट