मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देगा ओएनजीसी

By Riya Kumari

Published :

Follow
मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देगा ओएनजीसी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) फाउंडेशन ने मेरिट स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इसके तहत इंजीनियरिंग और एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र एवं जियोलॉजी, जियोफिजिक्स में मास्टर डिग्री और एमबीए के प्रथम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य एससी, एसटी, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है.

यह भी पढे : जेड़ एवं एमटीएस की 1260 रिक्तियां हैं डीएसएसएसबी में

Sunrise Enclave

कौन कर सकता है आवेदन : इंजीनियरिंग व एमबीबीएस के
छात्रों के 12वीं में और मास्टर डिग्री के छात्रों के स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या 6.0 सीजीपीए होने चाहिए. आवेदक की आयु 1 अगस्त, 2026 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. पारिवारिक वार्षिक आय एससी/एसटी के लिए 4.5 लाख और ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए दो लाख रुपये से कम हो.

हर माह मिलेंगे 4000 रुपये : देशभर के 2000 विद्यार्थियों को
यह स्कॉलरशिप मिलेगी. इनमें 50 प्रतिशत छात्रवृत्तियां छात्राओं के लिए आरक्षित हैं. चयनित विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने तक प्रतिमाह 4000 रुपये यानी सालाना 48 हजार रुपये दिये जायेंगे.

आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन आवेदन करें.

अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2026.

विवरण: www.b4s.in/awsar/ONGM1

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---