Jamshedpur 54 अपराधियों पर लगेगा CCA, 37 होंगे तड़ीपार, पुलिस का बड़ा एक्शन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur 54 अपराधियों पर लगेगा CCA, 37 होंगे तड़ीपार, पुलिस का बड़ा एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। शहर में सक्रिय अपराधियों और आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने कुल 91 अपराधकर्मियों को चिह्नित किया है। इनमें 54 अपराधियों के खिलाफ क्राइम कंट्रोल एक्ट (CCA) के तहत निरुद्धादेश और 37 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर यानी तड़ीपार की कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : Ola Uber Fare Meter: कर्नाटक में सभी कैब में मीटर अनिवार्य, 2027 से नया नियम

Sunrise Enclave

अखिलेश सिंह और गणेश सिंह गिरोह पर भी शिकंजा

पुलिस की सूची में शहर के कई चर्चित आपराधिक गिरोहों से जुड़े सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें अखिलेश सिंह गिरोह, गणेश सिंह गिरोह, बिल्ला पाठक गिरोह, कन्हैया सिंह गिरोह, रंजीत-संजीत गिरोह और हरपाल-मनप्रीत गिरोह के सदस्य शामिल हैं।

इसके अलावा मासूक-मनीष गिरोह से जुड़े अपराधियों को भी चिह्नित किया गया है। पुलिस के अनुसार, इनमें कई ऐसे लोग हैं जिनकी संलिप्तता छिनतई, रंगदारी और अन्य आपराधिक घटनाओं में सामने आई है।

निखार सबलोक हत्याकांड से बिंदल मॉल फायरिंग तक के आरोपी निशाने पर

पुलिस की कार्रवाई में कई चर्चित आपराधिक घटनाओं से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है। इनमें निखार सबलोक हत्याकांड, गोलमुरी के कन्हैया यादव हत्याकांड, बिष्टुपुर के बिंदल मॉल फायरिंग कांड और मानगो में SIR कराने के नाम पर हुई लूट की घटना से जुड़े अपराधकर्मी शामिल हैं।

पुलिस का उद्देश्य संगठित अपराध पर रोक लगाना और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।

किस थाना क्षेत्र में कितने अपराधी चिह्नित?

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, ओलीडीह थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 12 अपराधियों के खिलाफ CCA और दो के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई प्रस्तावित है। सोनारी में नौ के खिलाफ CCA और तीन के खिलाफ तड़ीपार का प्रस्ताव है।

थाना क्षेत्रCCAतड़ीपार
ओलीडीह122
सोनारी93
बागबेड़ा63
जुगसलाई60
सीतारामडेरा41
गोलमुरी27
मानगो33
बर्मामाइंस24
सिदगोड़ा21
कदमा30
टेल्को12
परसुडीह12
साकची21
आजादनगर14
गोविंदपुर02
बिष्टुपुर02
कुल5437

पुलिस की कार्रवाई आगे भी रहेगी जारी

जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हालांकि, फिलहाल 54 अपराधियों के खिलाफ निरुद्धादेश और 37 के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित है। इन प्रस्तावों पर संबंधित कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पुलिस की इस पहल को जमशेदपुर में संगठित अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कोशिश माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---