निशा मौत मामला : अजय तिर्की व ज्योत्सना के फोन जब्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
निशा मौत मामला : अजय तिर्की व ज्योत्सना के फोन जब्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची :  आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए सीबीआई ने मंगलवार को ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब आठ घंटे तक चली इस तलाशी कार्रवाई में टीम ने दोनों के मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इस दौरान घर के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच की गई। जांच टीम जब्त सामग्री को अपने साथ ले गई है। अब इनकी तकनीकी पड़ताल कर प्राप्त जानकारी को जांच के अन्य तथ्यों से मिलाकर देखा जाएगा।

यह भी पढे : जयराम महतो पहुंचे निशा भगत के घर, बोले- आदिवासी अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी

Sunrise Enclave

छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने ज्योत्सना केरकेट्टा से गहन पूछताछ भी की। जांच टीम ने निशा भगत के साथ उनके संबंधों, पहली मुलाकात, दोस्ती और आपसी विवादों की वजहों को लेकर कई सवाल किए और जवाबों को रिकॉर्ड किया। फिलहाल, एजेंसी की ओर से विस्तृत

आधिकारिक जानकारी आना बाकी है। जांच में सीबीआई को पता चला है कि मृत्यु पूर्व निशा का सिमडेगा में कई एकड़ जमीन को लेकर ज्योत्सना समेत अन्य लोगों से विवादहुआ था। इसे लेकर निशा ने कई लोगों से संपर्क किया था और खुद को जमीन माफियाओं द्वारा टारगेट किए जाने की बात कही थी। सीबीआई इस पहलू पर भी जांच कर रही है।

सीबीआई ने दूसरे दिन भी रिक्रिएट किया क्राइम सीन

सीबीआई की टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी पिठोरिया स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। इससे पहले सोमवार को भी जांच एजेंसी ने पिठोरिया स्थित निशा भगत के कमरे में जाकर उपलब्ध फेसबुक वीडियो के आधार पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया था। एजेंसी इन दोनों दिनों की कार्रवाई के आधार पर मामले से जुड़े घटनाक्रम और संबंधित लोगों की भूमिका को समझने का प्रयास कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---