सोशल संवाद/डेस्क : शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए देवउठनी ग्यारस से दो दिन पहले अच्छी खबर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 553 रुपए गिरकर 1,34,418 रुपए आ गया है, जो एक दिन पहले 1.35 लाख रुपए पर था।
यह भी पढे : टाटा से 11 जोड़ी ट्रेनें डेढ़ महीने तक रद्द
वहीं, एक किलो चांदी 1,301 रुपए घटकर 1.69 लाख रुपए पर आ गई है, जो सोमवार को 1.70 लाख रुपए पर थी। सोना लगातार 5 दिन में 8,002 रुपए और चांदी 17,050 रुपए सस्ती हुई है।
10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।
ऑल टाइम हाई से 2.11 लाख रुपए गिरी चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.11 लाख रुपए यानी करीब 125% सस्ती हो गई है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 40 हजार रुपए यानी करीब 30% सस्ता हो चुका है।











