जमशेदपुर में 20 नवंबर से जुटेंगे देशभर के दिग्गज ईएनटी विशेषज्ञ, तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती सम्मेलन का होगा आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Prominent ENT specialists from across the country will gather in Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया चैप्टर का 50वां स्वर्ण जयंती सम्मेलन 20 से 22 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस चिकित्सा सम्मेलन में देशभर के नामचीन ईएनटी (कान, नाक एवं गला) विशेषज्ञ और सर्जन शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में हो रही नई तकनीकों, आधुनिक सर्जरी और उपचार की नवीनतम पद्धतियों पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में MBBS के दूसरे बैच की शुरुआत, 200 सीटों पर नामांकन पूरा

Sunrise Enclave

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण चेन्नई और बेंगलुरु से होने वाली जटिल सर्जरी का लाइव प्रसारण होगा। इसमें चेन्नई के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. रवि रामलिंगम और बेंगलुरु के डॉ. दीपक हल्दीपुर द्वारा की जाने वाली सर्जरी का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे चिकित्सकों को आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और उपचार की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा।

आयोजन में युवा ईएनटी चिकित्सकों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें साइंटिफिक पेपर और प्रतियोगी पेपर प्रस्तुतियों के जरिए युवा डॉक्टर अपनी शोध और चिकित्सा संबंधी उपलब्धियों को सामने रखेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---