एंबुलेंस में ही बच्ची का जन्म एमजीएम में देर से हुआ इलाज

By Riya Kumari

Published :

Follow
एंबुलेंस में ही बच्ची का जन्म एमजीएम में देर से हुआ इलाज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को बदहाली का एक और मामला सामने आया। चाईबासा से रेफर होकर आई गर्भवती महिला ने रास्ते में ही एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बावजूद अस्पताल पहुंचने पर उसे तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। परिजन करीब 15 मिनट तक नर्स के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई स्वास्थ्यकर्मी नीचे नहीं पहुंचा। इस दौरान परिजन स्ट्रेचर के लिए भी परेशान होते रहे।

यह भी पढे : कोल्हान के 60 हजार एलपीजी ग्राहकों की बुकिंग पर लगी रोक

Sunrise Enclave

जानकारी के अनुसार, चाईबासा सदर अस्पताल से रेफर दो गर्भवती महिलाओं को बुधवार शाम करीब 5.15 बजे डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल लाया गया था। इनमें कोदुबेड़ा निवासी सुकमती पूर्ति (पति पुत्कर पूर्ति) ने कांड्रा के पास ही एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दे दिया था। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने होमगार्ड जवानों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दूसरे तल पर स्थित प्रसव कक्ष की एएनएम को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई नीचे नहीं आया।

स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजन महिला को व्हीलचेयर के सहारे एंबुलेंस से उतारने की कोशिश करने लगे। बाद में पास में खाली स्ट्रेचर मिलने पर महिला को उसपर लिटाकर लिफ्ट से प्रसव कक्ष तक पहुंचाया गया। इस दौरान भी मदद के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी नवजात की नाल नहीं काटी गई थी। काफी देर बाद जब नर्स नीचे पहुंची, तब तक परिजन महिला को प्रसव कक्ष तक ले जा चुके थे। अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---