Dhindora 2 Review: भुवन बाम के 9 किरदार, टीटू मामा ने जीता दिल; कैसी है Netflix सीरीज?

By Riya Kumari

Published :

Follow
Dhindora 2 Review: भुवन बाम के 9 किरदार, टीटू मामा ने जीता दिल; कैसी है Netflix सीरीज?

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मशहूर यूट्यूबर और अभिनेता भुवन बाम की वेब सीरीज ‘ढिंढोरा’ का दूसरा सीजन पांच साल के इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। 20 नवंबर 2026 से यह सीरीज Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। इस बार भुवन बाम अपने चर्चित किरदारों के साथ लौटे हैं। खास बात यह है कि वह सीजन में नौ अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। इनमें टीटू मामा सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं।

यह भी पढे : Salman Khan: मेरे काम से 5 हजार लोगों का चलता है घर, सलमान ने बताई वजह

Sunrise Enclave

क्या है ‘ढिंढोरा 2’ की कहानी?

दूसरे सीजन की कहानी टीटू मामा के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्हें 11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अब वह अपनी पत्नी कविता मामी के परिवार के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी हर कोशिश नई मुसीबत और हास्यास्पद परिस्थितियां पैदा कर देती है।

कविता मामी के किरदार में संजीदा शेख नजर आती हैं। पारिवारिक उलझनों, पैसों की परेशानी और टीटू मामा की अजीब हरकतों से कहानी में कॉमेडी पैदा होती है।

भुवन बाम ने निभाए 9 किरदार

भुवन बाम इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत हैं। वह टीटू मामा, बबलू जी, जानकी, बंचो और समीर फुद्दी समेत नौ किरदारों में नजर आते हैं। हर किरदार का बोलने का तरीका और अंदाज अलग है। खासकर टीटू मामा के रूप में उनकी कॉमिक टाइमिंग दर्शकों का ध्यान खींचती है।

संजीदा शेख ने कविता मामी के किरदार में अच्छा साथ दिया है। इसके अलावा अनूप सोनी, उदित नारायण, ओरी, कंवलजीत सिंह और हेमंत पांडे भी सीरीज में नजर आते हैं।

कॉमेडी और स्क्रीनप्ले में कहां रह गई कमी?

सीरीज का बजट और इसका कैनवास पहले सीजन के मुकाबले बड़ा नजर आता है। शादी-ब्याह के दृश्य, एक्शन और म्यूजिक इसे मनोरंजक बनाने की कोशिश करते हैं। कहानी के बीच बेटी और बेटे के बीच भेदभाव और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है।

हालांकि, कुछ जोक्स और डायलॉग पुराने अंदाज के लगते हैं। कई जगह कॉमेडी उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ती। आठ एपिसोड में कहानी को आगे बढ़ाने के लिए स्क्रीनप्ले को और मजबूत बनाया जा सकता था।

देखें या नहीं?

अगर आप BB Ki Vines और भुवन बाम के पुराने फैन हैं, तो टीटू मामा और बाकी किरदारों की वापसी आपको पसंद आ सकती है। भुवन की एक्टिंग इस सीरीज को देखने की बड़ी वजह है। लेकिन पहले सीजन जैसी ताजगी और लगातार हंसाने वाली कॉमेडी की उम्मीद रखने वाले दर्शकों को थोड़ी निराशा हो सकती है।

अमर उजाला की समीक्षा में सीरीज को 5 में से 3 स्टार दिए गए हैं। कुल मिलाकर, यह सीजन पुराने फैन्स के लिए मनोरंजन और यादों की वापसी है, लेकिन नए दर्शकों के लिए इसकी कॉमेडी हर जगह असरदार नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---