Salman Khan: मेरे काम से 5 हजार लोगों का चलता है घर, सलमान ने बताई वजह

By Riya Kumari

Published :

Follow
Salman Khan: मेरे काम से 5 हजार लोगों का चलता है घर, सलमान ने बताई वजह

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने काम को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने सबका ध्यान खींचा है। अभिनेता ने बताया कि वह हर दिन फिल्म के सेट पर इसलिए जाते हैं, क्योंकि उनके काम से करीब 5 हजार लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है। उनके अनुसार, फिल्म बनाना सिर्फ एक अभिनेता का काम नहीं है, बल्कि इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलता है।

यह भी पढे : Ramayana Box Office Day 16: रणबीर कपूर की फिल्म ने कमाए ₹1574 करोड़, 1600 करोड़ के करीब

Sunrise Enclave

सलमान खान हाल ही में एबीपी नेटवर्क के ‘राइजिंग समिट 2026’ में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के प्रमोशन के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री और अपने काम को लेकर भी बातचीत की।

लाइटमैन से लेकर एडिटर तक को मिलता है काम

सलमान ने बताया कि जब वह फिल्म के सेट पर पहुंचते हैं, तो वहां लाइटमैन, स्पॉट बॉय, सेट तैयार करने वाले कर्मचारी और एडिटर समेत कई लोग काम करते हैं। एक फिल्म से करीब 5 हजार लोग जुड़े होते हैं। अगर वह किसी दिन सेट पर नहीं जाते हैं, तो इन लोगों को उस दिन काम और कमाई का मौका नहीं मिल पाता।

फिल्म रिलीज होने के बाद भी मिलता है रोजगार

अभिनेता ने कहा कि फिल्म का कारोबार केवल शूटिंग तक सीमित नहीं रहता। फिल्म रिलीज होने के बाद थिएटर मालिकों, कैंटीन कर्मचारियों और कई दूसरे लोगों को भी कमाई होती है। पॉपकॉर्न, समोसे और अन्य खाने-पीने की चीजों से जुड़े किसानों और कारोबारियों को भी इसका फायदा मिलता है।

सलमान ने यह भी बताया कि उनके कपड़े बनाने वाले दर्जी और कंगन तैयार करने वाले ज्वेलर्स तक को फिल्म इंडस्ट्री से काम मिलता है। उन्होंने कहा कि यही एक ईमानदार वजह है, जो उन्हें हर सुबह उठकर काम पर जाने के लिए प्रेरित करती है।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि और अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---