West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / कोलकाता: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार, 23 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। खास बात यह है कि अब अंग्रेजी में भी राज्य का नाम West Bengal की जगह Paschim Banga रखने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी बैठक के बाद दी।

यह भी पढे : दिल्ली में मुकेश गोयल ने लगाई जन सुनवाई, स्थानीय लोगों ने उठाईं अतिक्रमण और कूड़े की समस्याएं

Sunrise Enclave

9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अनुसार, राज्य का नाम बदलने से जुड़ा प्रस्ताव 9 दिसंबर को पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा।

विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद केंद्र की मंजूरी और जरूरी संसदीय प्रक्रिया पूरी होने पर ही नाम बदलने का फैसला लागू हो सकेगा।

पहले भी हो चुकी है नाम बदलने की कोशिश

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मांग पहले भी उठती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने भी राज्य का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ रखने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र से इसे मंजूरी नहीं मिली थी।

इस बार सरकार ने ‘पश्चिम बंगा’ नाम का प्रस्ताव रखा है। इसके पीछे राज्य की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखने की बात कही जा रही है।

फिलहाल आधिकारिक नाम नहीं बदला

कैबिनेट की मंजूरी के बाद भी पश्चिम बंगाल का आधिकारिक नाम तुरंत नहीं बदलेगा। अभी विधानसभा में प्रस्ताव पेश होना है। इसके बाद केंद्र सरकार की स्वीकृति और संसद की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसलिए फिलहाल राज्य का नाम पश्चिम बंगाल ही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---