अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी सांत्वना

By Riya Kumari

Published :

Follow
अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी सांत्वना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

यह भी पढे : Godhra Train Burning Case: गोधरा अग्निकांड के दोषी इरफान सिराज पाड़ा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

Sunrise Enclave

सरयू राय ने अपने शोक संदेश में कहा कि अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन से वे मर्माहत हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर बंधाया ढांढस

शोक व्यक्त करने के लिए सरयू राय घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

अंतिम संस्कार में भी हुए शामिल

दोपहर बाद सरयू राय बर्निंग घाट पहुंचे। यहां उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---