सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के किंग खान यानी Shah Rukh Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘King’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के पहले गाने ‘Tu Mil Jaye Toh’ के बाद अब दूसरे गाने को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म का दूसरा गाना ‘Daddy Cool’ 25 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकता है। इस गाने में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
यह भी पढे : दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद’, FIR दर्ज
‘Daddy Cool’ में दिखेगा Shah Rukh Khan-करीना का डांस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Daddy Cool’ एक जोशीला Hinglish डांस नंबर होगा। इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में की गई है। गाने को सचिन-जिगर ने तैयार किया है, जबकि इसकी कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है।
बताया जा रहा है कि इस गाने में करीना कपूर का अंदाज काफी खास होने वाला है। हालांकि, मेकर्स की ओर से गाने के नाम और रिलीज को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 नवंबर को ‘Daddy Cool’ या फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया जा सकता है।
पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं शाहरुख-करीना
Shah Rukh Khan और करीना कपूर की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। दोनों ‘अशोका’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘रा.वन’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
ऐसे में फिल्म ‘King’ के गाने में दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘King’
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘King’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म के पहले गाने ‘Tu Mil Jaye Toh’ के बाद अब दूसरे गाने से दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।











