सोशल संवाद / बड़बिल (रिपोर्ट- संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील क्षेत्र के बोलानी टाउनशिप में सत्य साई बाबा का 101वां जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सत्य साई मंदिर में कीर्तन-भजन के साथ-साथ नारायण सेवा, भंडारा, वृक्षारोपण एवं दर्जनों जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। सत्य साई बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
यह भी पढ़े : मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश
आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को सत्य साई बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाता है। सत्य साई बाबा ने शांति, सत्य,अहिंसा, सेवा ,सर्मपण का संदेश समाज को दिया।इसके बताऐ रास्ते पर चलने पर मानव जाति को परम शांति प्राप्त होती है।











